प्रकाश पर्व को समर्पित महान नगर कीर्तन आयोजित

punjabkesari.in Saturday, Nov 25, 2023 - 05:09 PM (IST)

टांडा उड़मुड़: जगत गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 554वें प्रकाश पर्व को समर्पित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दशमेश नगर टांडा से महान नगर कीर्तन श्रद्धा और खालसाई शानो शौकत के साथ सजाया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा शहर व क्षेत्र की संगतों के सहयोग से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया व पांच प्यारों के नेतृत्व में आयोजित महान नगर कीर्तन की शुरुआत सरबत के भले की अरदास के साथ की गई। नगर कीर्तन में शामिल रागी सिंह और गुरु की संगतें पवित्र शब्द गुरबाणी का जाप कर श्री गुरु नानक देव जी का गुणगान कर रहे थे।

नगर कीर्तन के दौरान राज करेगा खालसा गतका अखाड़ा टांडा के सिहों द्वारा मार्शल आर्ट गतका का प्रदर्शन किया जा रहा था, जबकि नगर कीर्तन में शामिल बैंड-बाजे की पार्टियां नगर कीर्तन की शोभा में चार चांद लगा रही थीं। पवित्र महान नगर कीर्तन के शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। विशाल नगर कीर्तन पूरे शहर की परिक्रमा करने के बाद देर शाम गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुआ।

इस अवसर पर विधायक जसवीर सिंह राजा, पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां, अध्यक्ष गुरदीप सिंह, उपाध्यक्ष श्रद्धा सिंह, उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह, सचिव सुरजीत सिंह, कैशियर दविंदर सिंह, मनजीत सिंह, मनमोहन सिंह, हरजिंदर सिंह, अर्शदीप सिंह, जगमोहन सिंह, जसवीर सिंह, केशव सिंह सैनी, गुरदीप सिंह हैप्पी, मास्टर जसबीर सिंह, करणवीर सिंह, काबल सिंह, हरिंदर सिंह, जत्थेदार मंजीत सिंह खालसा आदि भी मौजूद थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal