पंजाब में दीवाली और गुरूपर्व पर दो घंटे के लिए चला सकेंगे ग्रीन पटाखे

punjabkesari.in Tuesday, Nov 10, 2020 - 07:37 PM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने मंडी गोबिन्दगढ़ को छोड़कर शेष राज्य में दीवाली और गुरूपर्व पर केवल दो घंटे तक ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति देने का ऐलान किया है। उन्होंने क्रिसमस पर पटाखे चलाने की अनुमति दी है। मंडी गोबिन्दगढ़ में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने के कारण पटाखे चलाने पर पाबंदी लगाई है। अब 9-10 नवंबर से लेकर 30 नवंबर से एक दिसंबर तक पटाखे चलाने पर पाबंदी लागू की जा चुकी है। 

इन आदेशों के मुताबिक ग्रीन पटाखे चलाने की ही इजाजत होगी और ये आदेश राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल के दिशा-निर्देशों के साथ-साथ कोविड की समस्या पटाखों के साथ और गंभीर हो जाने की रिपोटरं के मद्देनजर अलग-अलग अदालतों के आदेशों की पालना में किए गए हैं। दीवाली वाले दिन 14 नवंबर की रात 8 बजे से 10 बजे तक ग्रीन पटाखे चलाए जा सकते हैं। गुरूपर्व 30 नवंबर को प्रात:काल चार बजे से पांच बजे तक और रात नौ बजे से 10 बजे तक ग्रीन पटाखे चला सकेंगे। इसी तरह क्रिसमस के मौके पर लोग रात 11:55 से लेकर प्रात:काल 12:30 बजे तक पटाखे चला सकेंगे। 

कोविड संबंधी हुई वर्चुअल समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने विज्ञान, तकनीक और पर्यावरण विभाग को इस सम्बन्ध में अपेक्षित नोटिफिकेशन जारी करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता को कानून के अनुसार बनती कार्यवाही यकीनी बनाने के लिए सख्ती से पेश आने के लिए कहा।

Mohit