किराना स्टोर मालिक की गोलियां मारकर हत्या, इलाके में दहशत

punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2026 - 04:36 PM (IST)

पंजाब डेस्क : फिरोजपुर के कस्बा मक्खू में एक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर देने की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान किराना स्टोर मालिक गुरचरण सिंह के रूप में हुई है। बता दें कि मृतक अपनी दुकान पर था कि 2 युवक मोटरसाइकिल पर आए और उन्होंने गुरचरण सिंह पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों द्वारा उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। 

इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है वहीं इलाके में भी दहशत का माहौल है। परिजनों द्वारा इनसाफ की मांग की जा रही है। पुलिस द्वारा भी मामले की जांच शुरू कर दी गई है और इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. खंगाले जा रहे हैं। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News