42 साल के दूल्हे ने लाखों का उधार लेकर की शादी, 10 दिन बाद ही ''लुटेरी दुल्हन'' फरार

punjabkesari.in Tuesday, Dec 22, 2020 - 12:31 PM (IST)

अबोहर (रहेजा): थाना खुइयांसरवर पुलिस ने गांव शेरगढ़ निवासी व्यक्ति की शिकायत पर पत्नी सहित बिचौलियों पर लाखों की ठगी मारने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में 42 वर्षीय बीरू राम पुत्र मोहन लाल ने बताया कि विचौलन कौशल्या पत्नी कृष्ण लाल निवासी शेरगढ़ ने 1 लाख लेकर उसकी शादी अमन पुत्री महेंद्र सिंह निवासी पंचपीर टिब्बा से करवाई थी। 

शादी के लगभग 10 दिन बाद ही दुल्हन अमन व विचौलिन फरार हो गई। जांच के बाद थाना खुइयांसरवर पुलिस ने राजबीर कौर, अमन पुत्री महेंद्र सिंह, बजरंगी पुत्र घड़सीराम निवासी गांव मोहड़ा खेड़ा हिसार हरियाणा व विचौलन कौशल्या पत्नी कृष्ण लाल वासी शेरगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच थाना खुइयांसरवर के ए.एस.आई. रमेश कुमार कर रहे हैं।

Tania pathak