हाथों की मेहंदी उतरने से पहले उजड़ी खुशियां, शादी के पांच दिन बाद दूल्हे की मौत

punjabkesari.in Saturday, Nov 21, 2020 - 04:47 PM (IST)

बठिंडा/रामपुरा फूलः सिर्फ पांच दिन पहले शादी करने वाली दुल्हन ने कभी यह नहीं सोचा होगा कि उसकी खुशियां उजड़ जाएंगी। दिल दहला देने वाली यह घटना घटी है बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर। दरअसल शुक्रवार सुबह 8 बजे गांव जेठूके के पास एक मर्सडीज कार सड़क के किनारे खड़े ट्राले से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में जहां पांच दिन पहले दुल्हन बनी लड़की का सुहाग उजड़ गया, वहीं वह खुद भी जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है। 



गंभीर जख्मी लड़की मनदीप कौर, भाभी मनजिंदर कौर और लवप्रीत कौर को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मृतकों में 16 नवंबर को दूल्हा बना गुरइकबाल सिंह (30) और उसका साला सुबेग सिंह (23) निवासी गांव महोली कलां जिला संगरूर शामिल है। हादसे में मृत 9 महीने के बच्चे की पहचान जगसीर सिंह के रूप में हुई है। गुरइकबाल गुरुद्वारा क्रिपाल सर साहिब में सेवादार था। 



यह भी बताया जा रहा है कि शादी में व्यस्त होने के कारण गुरइकबाल काफी थका हुआ था, हो सकता है कि उसकी आंख लग गई हो, जिस कारण यह हादसा हुआ। उधर इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई है। 

Mohit