दुल्हन घर लाने से पहले वोट डालने पहुंचा दूल्हा

punjabkesari.in Wednesday, Sep 19, 2018 - 03:45 PM (IST)

शेरपुर(सिंगला): पंजाब में 22 जिला परिषदों और 150 पंचायत समिति के चुनावों के लिए मतदान जारी है। चुनाव दौरान शेरपुर के गांव बड़ी में आज दुल्हन घर लाने से पहले दूल्हे ने मतदान किया। नौजवान गुरुध्यान सिंह की आज शादी है, लेकिन घोड़ी चढऩे से पहले वे पोलिंग बूथ पहुंचे और वोट डाला। 

इस मौके उनके साथ विशेष तौर पर लोक मंच के पंजाब प्रधान कामरेड सुखदेव सिंह भी हाजिर थे। कामरेड ने कहा कि नौजवान शादी से पहले वोट डालना अपना हक समझते हैं और यह सब साबित करता है कि अब हमारे नौजवान वोट के प्रति जागरूक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि आज गुरध्यान सिंह सुबह अपने घर से शादी के लिए तैयार होकर बारातियों के साथ पोलिंग बूथ गांव बडी के सरकारी स्कूल में पहुंचे और उसने 9:30 बजे अपना वोट डाला। बातचीत में गुरुध्यान सिंह ने कहा, मैं पहले एक भारतीय हूं मतदान बहुत जरूरी है और ये हमारा फर्ज है। सभी को वोट डालना चाहिए। 

Vaneet