जमीनी झगड़े ने धारण किया खूनी रूप, गोली मार कर युवक का किया कत्ल

punjabkesari.in Monday, Sep 07, 2020 - 12:46 PM (IST)

नंगल (गुरभाग सिंह): नंगल के साथ लगते हिमाचल प्रदेश ज़िला की थाना हरोली गांव भदसाली में ज़मीनी झगड़े को लेकर पंचायत चौकीदार का गोली मार कर कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान अश्वनी कुमार पुत्र देसराज निवासी भदसाली के रूप में हुई है। पुलिस ने लाश को कब्ज़े में लेकर कथित आरोपी ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी मुताबिक रविवार सुबह भदसाली में ज़मीनी झगड़े को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इस दौरान सुरेश कुमार निवासी हरोली ने अश्वनी कुमार निवासी भदसाली पर गोली चला दी जो उसकी छाती में लगी। ज़ख़्मी हालत में अश्वनी को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहाँ अश्वनी को डाक्टरों ने मृतक ऐलान दिया। वही सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुँच गई और जांच शुरू कर दी। मामले की पुष्टि एएसपी विनोद कुमार धीमान ने की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Recommended News

Related News