अमरीका से आए जी.आर.पी. के रिटा. इंस्पैक्टर की सडक़ हादसे में मौत

punjabkesari.in Wednesday, May 18, 2022 - 11:19 PM (IST)

जालंधर (महेश) : कुछ समय पहले ही अमरीका से आए रेलवे पुलिस (जी.आर.पी.) के रिटा. इंस्पैक्टर निर्मल सिंह मल्ली पुत्र बलबीर सिंह मल्ली की जालंधर-लुधियाना मार्ग पर बडि़ंग गेट के पास सडक़ हादसे में मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे थाना जालंधर कैंट के ए.एस.आई. गुरदीप चंद ने बताया कि मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 7 बजे के करीब मृतक पुलिस अधिकारी निर्मल सिंह निवासी अर्बन एस्टेट फेस-1 सामने बी.एस.एन.एल. एक्सचेंज पंटियाला अपनी कार मारका मोहिन्द्रा मराजो में सवार होकर अपने किसी रिश्तेदार को मिलने के लिए दसूहा (होशियारपुर) जा रहे थे कि जब वह बडि़ंग गेट के पास पहुंचे तो आवारा पशु के आगे आ जाने से उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई और वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी कार भी बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उन्हें रामा मंडी के जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रिटा. इंस्पैक्टर निर्मल सिंह के सभी परिवारिक मैम्बर अमरीका में सैटल हैं। वह उन्हीं के पास रहते थे। कुछ समय के बाद उन्होंने अमरीका वापिस चले जाना था। 

जांच अधिकारी गुरदीप चंद ने बताया कि पुलिस ने मृतक पुलिस अधिकारी के भांजे यादविन्द्रपाल सिंह निवासी अर्बन एस्टेट फेस-1 जालंधर  के बयानों पर 174 की कार्रवाई करते हुए निर्मल सिंह का सिविल अस्पताल जालंधर से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
 

Content Writer

Subhash Kapoor