पंजाब में GST के आंकड़े जारी, पड़ोसी राज्यों से कम हुई वृद्धि

punjabkesari.in Wednesday, Nov 02, 2022 - 04:14 PM (IST)

चंडीगढ़ (विजय गौड़): माल और सेवा कर (जी.एस.टी.) के मामले में चंडीगढ़ को पिछले साल की तुलना में 45 करोड़ का फायदा हुआ है। मंगलवार को जी.एस.टी. के आंकड़े जारी किए आंकड़ों में बताया गया कि 2022 में 203 करोड़ का जी.एस.टी. संग्रह हुआ है, जो पड़ोसी राज्यों पंजाब से अधिक लेकिन हरियाणा से कम हैं। थी। उस समय जी.एस.टी. संग्रह 249 करोड़ था।

गौरतलब है कि पैट्रोल और शराब को छोड़कर जी.एस.टी. अन्य वस्तुओं पर वसूला जाता है। सितंबर में यह आंकड़ा 206 करोड़ रहा था। वहीं, पंजाब की बात करें तो अक्तूबर में पड़ोसी राज्य का जी.एस.टी. कलैक्शन 1760 करोड़ रुपए रहा जो कि पिछले साल की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक हैं, जबकि हरियाणा ने 7662 करोड़ रुपए के साथ 37 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हासिल की। पिछले साल अक्तूबर में पंजाब ने 1595 करोड़ और हरियाणा में 5606 करोड़ रुपए जी.एस.टी. हासिल किया था।

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash