अमृतसर में DCP ऑफिस के भीतर चली गोली, एक व्यक्ति घायल

punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 04:02 PM (IST)

अमृतसर : अमृतसर में पुलिस विभाग के डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब असलहा शाखा में हथियारों की जांच के दौरान अचानक गोली चल गई। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

सूत्रों के अनुसार घायल व्यक्ति असलहा लाइसेंस से संबंधित प्रक्रिया के लिए कार्यालय पहुंचा था। जांच के दौरान उसके पास मौजूद लाइसेंसशुदा पिस्तौल से अनियंत्रित रूप से फायर हो गया। गोली चलने के बाद वह मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी जांघ में चोट आने की पुष्टि हुई।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई। प्रशासन यह स्पष्ट करने में जुटा है कि फायरिंग तकनीकी चूक के कारण हुई या फिर सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी शाखा में हथियारों की जांच के दौरान फायरिंग की घटना सामने आ चुकी है, जिसके चलते अब असलहा जांच व्यवस्था और सुरक्षा प्रोटोकॉल पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News