किसान आंदोलनः भावुक हुए गुरदास मान- बोले-"किसान हैं तो है हिंदुस्तान"

punjabkesari.in Thursday, Dec 03, 2020 - 04:01 PM (IST)

जालंधरः   पंजाबी गायक गुरदास मान ने किसान आंदोलन में डटे नौजवानों, बुजुर्गों और माताओं का धन्यवाद किया है। सोशल मीडिया पर लाइव आकर मान ने अपनी बात कही। मान ने कहा कि चाहे मुझे गालियां निकाल लो लेकिन मेरे से पंजाबी होने का हक न छीना जाए। कृषि कानूनों पर मान ने हाथ जोड़कर सरकार से अपील करते हुए कहा कि सरकार सड़कों पर संघर्ष कर रहे किसानों की बात जल्द सुने। अगर किसान है तो हिंदुस्तान है और अगर जवान है तो भारत महान है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gurdas Maan (@gurdasmaanjeeyo)

 

‘एक भाषा, एक देश’ के विवाद स्पष्टीकरण देने की कोशिश 
गुरदास मान ने ‘एक भाषा, एक देश’ के विवाद पर फिर से स्पष्टीकरण देने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि एक इंटरव्यू के दौरान उनसे यह सवाल किया गया था और उन्होंने सिर्फ यह बात कही थी कि एक देश के अंदर एक सांझी भाषा ऐसी होनी जरूरी है जिसको हर बंदा समझ सके और बोल सके क्योंकि भारत बहुभाषी देश है और यहां हर भाषा बोलने वाले लोग रहते हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gurdas Maan (@gurdasmaanjeeyo)

मान ने कहा कि पंजाबी के प्रति उनके प्यार पर सवाल उठाने वालों को उनके पुराने गीतों की तरफ निगाह डालनी चाहिए, जो गीत उन्होंने अपनी गायकी की शुरूआत में पंजाबी बोली से संबंधित गाए थे।

Vatika