धुस्सी बांध में आई दरार के बाद प्रशासन अलर्ट, तेजी से चल रहा बांध को भरने का काम

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2026 - 02:08 PM (IST)

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): गुरदासपुर के कस्बा गाहलड़ी के पास मुगलानी चक्क गांव में देर रात 2 बजे के करीब धुस्सी बांध में अचानक आई दरार के कारण खेतों में तेजी से पानी जाना शुरू हो गया। इसके बाद प्रशासन मौके पर अलर्ट हो गया और नहर विभा, ड्रेनेज विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारी अलर्ट हो गए। इसके बाद तुरंत नहर के गेट खोलकर पानी का निकास करवाया गया और धुस्सी के बांध को भरने का काम भी शुरू कर दिया गया है।  

मौके पर मौजूद किसानों दिलबाग सिंह, निशान सिंह, राजिंदर सिंह और सरपंच जोगा सिंह का कहना है कि ये बांध पिछले साल टूटा था और अधिकारियों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जिस कारण ये स्थिति बनी पर मौके पर कार्रवाई होने के कारण नुकसान होने से बच गया। मौके पर पहुंचे नहर विभाग के एक्सियन विशाल मेहता का कहना है कि स्थिति कंट्रोल में है और तीन से चार घंटे में पूरा तटबंध बन जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News