सरकारी कॉलेज में NEET सीट दिलाने का झांसा, आरोपियों ने ठगे लाखों, केस दर्ज
punjabkesari.in Friday, Aug 28, 2026 - 03:55 PM (IST)
गुरदासपुर(हरजिंदर सिंह गोराया): गुरदासपुर सिटी पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ़ सरकारी कॉलेज में NEET सीट दिलाने के बहाने 6 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक शिकायत की जांच के बाद यह कार्रवाई की है।
पुलिस को दी गई शिकायत में तिब्बड़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले अलावलपुर के निवासी रछपाल सिंह ने आरोप लगाया कि रूपाना, थाना सदर मुक्तसर साहिब का निवासी हरबीर सिंह संधू पुत्र सुखदेव सिंह और सेक्टर-40, चंडीगढ़ की निवासी बलजिंदर कौर पुत्री नवतेज गुप्ता ने आपस में मिलकर उनकी बेटी को सरकारी कॉलेज में NEET सीट दिलाने का भरोसा दिलाया था।
जानकारी देते हुए पुलिस जांच अधिकारी राजविंदर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार दोनों ने सीट दिलाने का वादा करके उनसे 6 लाख रुपये लिए थे। बाद में जब सीट नहीं मिली तो शिकायतकर्ता को एहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। इसके बाद उन्होंने इस मामले में पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई।
गुरदासपुर सिटी के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) द्वारा जांच के बाद 27 अगस्त 2026 को गुरदासपुर सिटी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

