ब्यास दरिया में डूबे 2 अन्य नौजवानों के शव भी बरामद

punjabkesari.in Friday, Apr 27, 2018 - 07:51 AM (IST)

गुरदासपुर(विनोद): भैनी मीया खां पुलिस स्टेशन अधीन ब्यास दरिया किनारे बसे गांव किशनपुरा के पास ब्यास दरिया में गत दिवस जो 3 नौजवान डूब गए थे, सम्बन्धी गत रात ही गोताखोरों ने 2 अन्य नौजवानों के शव भी बरामद कर लिए।

भैणी मीयां खां पुलिस स्टेशन इंचार्ज कुलविन्द्र सिंह ने बताया कि गत सायं को लवदीप सिंह पुत्र हरदीप सिंह निवासी बलवंडा का शव बरामद कर लिया गया था जबकि 2 अन्य नौजवान सिमरजीत सिंह पुत्र अनोख सिंह व गुरिन्द्र सिंह पुत्र सुरिन्द्र सिंह दोनों निवासी गांव राजूबेला की तलाश देर रात तक जारी रही और काफी समय बाद गोताखोरों ने इन दोनों नौजवानों के शवों को पानी से बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि जिस जगह यह घटना हुई थी वहां दरिया में पानी की गहराई लगभग 50 फुट है, जिसके कारण यह नौजवान इस दुर्घटना का शिकार हुए।

Anjna