गुरदासपुर पुलिस ने केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ मिल चलाया कासो आप्रेशन, हिरासत में लिए कुछ लोग

punjabkesari.in Sunday, Nov 22, 2026 - 03:25 PM (IST)

गुरदासपुर (विनोद): जिला पुलिस गुरदासपुर ने आज केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ मिल कर कासो आप्रेशन के अधीन नगर सुधार ट्रस्ट की स्कीम नंबर-7 में विशेष सर्च अभियान चलाया। इस संबंधी मौके पर एस.एस.एस. गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि जिला पुलिस गुरदासपुर ने नशों संबंधी हॉट स्पाट, आबकारी कानून अधीन शराब की तस्करी के लिए बदनाम इलाकों सहित बिना पुलिस को सूचित किए किराएदार घरों में रखने वाले मकान मालिकों के खिलाफ यह आप्रेशान चलाया गया था।

एस.एस.पी. आदित्य ने बताया कि उच्च पुलिस अधिकारियों के आदेश पर यह कासो आप्रेशन चलाया गया तथा हमें भी शिकायतें मिल रही थी कि स्कीम नंबर-7 में कुछ अज्ञात लोग रह रहे है तथा इस संबंधी पुलिस को सूचित नहीं किया गया है। नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए यह आप्रेशन केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ मिल कर चलाया गया था। इसके तहत कुछ लोगों को हिरासत में पूछताछ के लिए लिया गया है। इसी तरह जिन मकाल मालिकों ने पुलिस को सूचित किए बिना किराएदार रखे हुए है उनके खिलाफ भी कारवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस कासो अभियान अधीन कुछ वाहनों को भी कब्जे में लिया गया जो बिना नंबर प्लेट के मिले हैं। जिसे लेकर जांच पड़ताल की जाएगी। उन्होंने बताया कि जो भी वाहन चोरी के होंगे उस संबंधी कारवाई अमल में लाई जाएगी। एस.एस.पी. ने बताया कि इसी तरह गुरदासपुर सदर पुलिस स्टेशन अधीन नशों के लिए बदनाम हॉट स्पाट, कलानौर तथा दीनानगर में भी यह आप्रेरशन चलाए गए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News