गुरदासपुर में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, लोगों को गर्मी से मिली राहत

punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2026 - 10:57 AM (IST)

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): इलाके में रात भर हुई हल्की से मध्यम बारिश ने पिछले कई दिनों से पड़ रही भयानक गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दी है। बारिश के कारण तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई, जिससे सुबह मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने खुल कर ठंडी हवाओं का आनंद लिया। 

पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस की वजह से लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा था। बारिश के बाद बाजारों और सड़कों पर भी रौनक लौट आई। किसानों ने भी इस बारिश को फसलों और चारे के लिए फायदेमंद बताया, हालांकि कुछ जगहों पर निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम में इस बदलाव से बिजली की खपत भी कम हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में बादल छाए रहने और कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बारिश के दौरान सावधानी बरतें और जलभराव वाले इलाकों में बेवजह जाने से बचें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News