DGP अरोड़ा की डेरा ब्यास प्रमुख के साथ 'गुप्त मीटिंग'!

punjabkesari.in Wednesday, Sep 12, 2018 - 10:09 AM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डी. जी. पी.) सुरेश अरोड़ा ने डेरा ब्यास के प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों के साथ चंडीगढ़ में गुप्त मीटिंग की, जिसने राजनीतिक हलकों में नर्इ चर्चा छेड़ दी है। 

सूत्रों मुताबिक डी. जी. पी. अरोड़ा ने सैक्टर -8 में डेरा प्रमुख की निजी रिहायश पर उनके साथ करीब आधा घंटा मुलाकात की। बाबा गुरिन्दर सिंह गत दिवस ही चंडीगढ़ पहुंचे थे।डी. जी. पी. अरोड़ा की सेवानिवृत्ति नज़दीक होने के कारण उनकी तरफ से डेरा प्रमुख के साथ की गई मुलाकात को अहम माना जा रहा है। 

आपको बता दें कि पंजाब में चुनावों के दौरान इस डेरे सहित कई अन्. डेरे अक्सर चर्चा का विषय बने रहते हैं। सिर्फ़ पंजाब के ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिज्ञों की तरफ से भी डेरा ब्यास में हाज़िरी लगा कर अक्सर मदद की उम्मीद की जाती है। फ़िलहाल इस बारे डी. जी. पी. अरोड़ा के साथ संपर्क नहीं हो सका। 

Vatika