''द एक्सीडेंटल प्राइम मनिस्टर'' पर औजला की BJP को लताड़,कहा जुमलों का बादशाह कहलाएंगे मोदी

punjabkesari.in Saturday, Dec 29, 2018 - 11:24 AM (IST)

नई दिल्लीः पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर अधारित 'द एक्सीडेंटल प्राइम मनिस्टर' को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस संबंधी अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने निंदा करते कहा कि सिख विरोधी भाजपा को सिखों की सफलता बर्दाशत नहीं हो रही। आने वाले दिनों में फिल्म तो मोदी पर बनेगी।

वह इतिहास में जुमलों का बादशाह कहलाएंगे। उन्होंने कहा कि देश की बदतर हालत के लिए मोदी जिम्मेदार हैं जिस कारण हजारों की गिनती में व्यापारी वर्ग को देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

दुनिया में सबसे बुरे प्रधानमंत्रियों में मोदी का नाम आएगा। उन्होंने कहा कि सिख हो यहा मुस्लिम कांग्रेस सरकार ने हमेशा अल्पसंख्यकों का मान बढ़ाया है। 

 

 

 

swetha