प्रकाश सिंह बादल को हराने के बाद गुरमीत सिंह खुड्डिया का पहला बयान आया सामने

punjabkesari.in Friday, Mar 11, 2022 - 03:45 PM (IST)

लंबी : बादल के गढ़ लंबी सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमीत सिंह खुड्डिया ने अपनी जीत के बाद पहला बड़ा बयान दिया है। खुड्डिया ने कहा कि यह जीत 32 साल की कड़ी मेहनत का नतीजा है। गुरमीत सिंह ने प्रकाश सिंह बादल को राजनीति का विश्वविद्यालय कहने वालों को जवाब देते हुए कहा कि लोगों के साथ से इस विश्वविद्यालय को बंद कर दिया गया है। 

गुरमीत सिंह खुड्डिया ने कहा कि लंबी विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने साबित कर दिया है कि राजनीति सिर्फ पैसे से नहीं होती बल्कि ईमानदारी से भी की जा सकती है। जो परिवार पहले से दिवंगत जत्थेदार जगदेव सिंह खुदिया से जुड़े हुए थे उन्होंने भी समर्थन किया है। गुरमीत सिंह ने कहा की उन्होंने धैर्य की राजनीति की है। जनता के साथ से 5 बार के मुख्यमंत्री और 10 बार के विधायक प्रकाश सिंह बादल को बड़े अंतर से हराया है। लोगों ने झूठ और हेराफेरी की राजनीति को नकार दिया है। गौरतलब है कि लंबी निर्वाचन क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमीत सिंह खुड्डिया को 66,313 वोट और अकाली दल के उम्मीदवार प्रकाश सिंह बादल को 54,917 वोट मिले थे। इस प्रकार गुरमीत सिंह ने प्रकाश सिंह बादल पर 11,000 से अधिक मतों से जीत दर्ज की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Kamini