CM मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने मजीठिया, हरसिमरत कौर व खैहरा के खिलाफ दर्ज करवाया केस

punjabkesari.in Wednesday, Sep 16, 2026 - 05:56 PM (IST)

पंजाब डेस्क : मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने पंजाब के 3 सीनियर नेताओं पर केस दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार, डॉ. गुरप्रीत ने अकाली दल नेता बिक्रम मजीठिया, हरसिमरत कौर बादल और कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा के खिलाफ कोर्ट में आपराधिक मानहानि का केस दर्ज करवाया है। 

डॉ. गुरप्रीत कौर ने यह केस अपने ऊपर लगाए गए झूठे आरोप लगाने के मामले  के आरोपों के तहत दर्ज करवाया है। सूत्रों के मुताबिक, डॉ. गुरप्रीत कौर ने चंडीगढ़ कोर्ट में इंडियन सिविल सिक्योरिटी कोड, 2023 के सेक्शन 210 और 222 के तहत शिकायत दर्ज करवाई है, जो इंडियन पीनल कोड, 2023 के सेक्शन 356 के तहत अपराध से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि, अगर इस केस में आरोप साबित होते हैं तो 2 साल की कैद और जुर्माना हो सकता है। डॉ. गुरप्रीत कौर ने अपनी शिकायत में कहा कि वह एक क्वालिफाइड मेडिकल प्रोफेशनल हैं और समाज में उनकी अच्छी इमेज है। लगाए गए बेबुनियाद आरोपों से न केवल सामाजिक रूप से बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी उनके चरित्र और प्रतिष्ठा को बहुत नुकसान हुआ है।

आपको बता दें, इस मामले में डॉ. गुरप्रीत कौर ने तीनों नेताओं को मानहानि का नोटिस जारी किया था। इसमें उन्होंने 24 घंटे में माफी मांगने के लिए कहा  था। नोटिस मिलने के बावजूद तीनों ने माफी नहीं मांगी थी, वहीं ये बात भी सामने आई कि सुखपाल खैहरा ने इस नोटिस को फाड़कर फेंक दिया था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News