शर्मनाक: गुरूद्वारा सेवक ने मासूम के साथ दुष्कर्म कर बनाई Video, ब्लैकमेल कर ठगे 5 लाख

punjabkesari.in Friday, Apr 09, 2021 - 04:26 PM (IST)

गुरदासपुर (विनोद): गुरदासपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां गुरूद्वारे के एक सेवक की तरफ से गुरदासपुर के ही होटल में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। बेहद शर्मनाक मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिस खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है। इस दौरान आरोपी ने लड़की की वीडियो भी बनाई, जिसके आधार पर उसने उसके परिवार को वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपए भी ठग लिए।

आरोपी की पहचान सुखजिन्दर निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी क्षेत्र के एक गुरुद्वारा में पिछले लंबे समय से बतौर सेवक काम कर रहा था। साल 2020 में वह शिकायतकर्ता के घर करीब 15 दिन तक रहा। इस दौरान उसने लड़की का किसी तरह मोबाइल नंबर ले लिया। इसके कुछ दिनों बाद ही उक्त लड़के ने नाबालिग लड़की को गुरदासपुर के एक होटल में बुलाया। इस दौरान नौजवान की तरफ से लड़की के साथ ज़बरदस्ती दुष्कर्म किया गया।

दुष्कर्म करने के बाद में उसने लड़की की वीडियो भी बना ली। इसके बाद आरोपी ने लड़की के परिवार वालों को वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी देनीं शुरू कर दीं और ब्लैकमेल करते हुए पांच लाख रुपए की मांगे। लड़की के परिवार वालों ने मजबूरी में आकर गूगल पे के जरिए आरोपी के खाते में पांच लाख रुपए की राशि डाल दी। 

क्या कहना थाना प्रमुख का? 
इस संबंधी थाना डिविजन नंबर -2 के थाना प्रमुख दविंदर प्रकाश ने बताया कि लड़की की शिकायत के आधार पर आरोपी सुखजिन्दर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गुरदासपुर से गिरफ्तार कर लिया।
 

Content Writer

Tania pathak