मानसिक रूप से परेशान बच्ची ने गली में फैंके गुटका साहिब के अंग

punjabkesari.in Wednesday, Sep 12, 2018 - 10:13 AM (IST)

बठिंडा/मौड़ मंडी(बलविंद्र/ प्रवीन): गांव रामनगर में बेअदबी की एक अन्य घटना हुई है। पता चला है कि मानसिक रूप से परेशान एक नाबालिग बच्ची ने गुटका साहिब के अंग फाड़कर गली में फैंक दिए। पुलिस द्वारा बच्ची के अलावा उसके नाना व मामी के खिलाफ भी कार्रवाई करनी संभव है। 

जानकारी के अनुसार गांव रामनगर में आज सुबह 6 बजे एक गुरसिख महिला तलविंद्र कौर गुरुद्वारा साहिब की तरफ जा रही थी, जिसने देखा कि सुखदेव सिंह के घर के बाहर गुटका साहिब के अंग पड़े हैं। उसने तुरंत गुटका साहिब के सभी अंग एकत्र किए और गुरुद्वारा साहिब ले गई, जहां इस घटना बारे घोषणा कर दी गई जिससे सारा गांव वहां एकत्र हो गया।  मौके पर डी.सी. बङ्क्षठडा प्रनीत, आई.जी. बङ्क्षठडा एम.एफ. फारूकी, एस.एस.पी. डा. नानक सिंह उपस्थित थे। एस.एस.पी. के नेतृत्व में बनी टीम ने गहराई से जांच शुरू की। 

घर की छत से मिले गुटका साहिब के जले हुए अंग
जिस घर के आगे गुटका साहिब के अंग मिले थे उस घर की तलाशी ली गई तो उनकी छत से गुटका साहिब के जले हुए अंग भी बरामद हुए। पूछताछ दौरान पता चला कि गुरसिख किसान सुखदेव सिंह ने सुबह 4 बजे उठकर गुटका साहिब का पाठ किया और गुरुद्वारा साहिब को चला गया लेकिन गुटका साहिब को वहीं छोड़ गया। 

उसके साथ ही उसकी 14 वर्षीय दोहती, जो मानसिक रूप से परेशान है, सो रही थी। सुखदेव सिंह के जाने के बाद उक्त बच्ची ने गुटका साहिब के अंग फाड़ दिए, जिनमें से कुछ उसने घर के बाहर फैंक दिए और बाकी वहीं रख दिए। जब शोर पड़ा तो सुखदेव सिंह को शक हुआ कि यह बेअदबी उनके घर ही हुई है। उसने बच्ची को बचाने के लिए घर पड़े अंगों को छत पर ले जाकर अग्निभेंट कर दिया। सुखदेव सिंह का कहना था कि उसने गुटका साहिब के अंगों का धार्मिक मर्यादा अनुसार अंतिम संस्कार किया था। इस मामले बारे सुखदेव सिंह की बहू व बच्ची की मामी बबली को भी पता था परन्तु उन्होंने इस बारे पुलिस को सूचना देने की बजाय मामला रफा-दफा करने की कोशिश की। 

swetha