गटर जाम हुआ तो ठीक करने के लिए बुलाए सफाई कर्मचारी, जब खोलकर देखा तो उड़े होश

punjabkesari.in Wednesday, Jul 14, 2021 - 11:58 AM (IST)

लुधियाना (राज): डाबा के बसंत नगर इलाके में गटर जाम हो गया। इलाका निवासियों ने गटर की सफ़ाई करने के लिए सफाई कर्मचारी बुलाए तो उसमें भ्रूण देख कर सभी के होश उड़ गए। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचनें मिलते ही थाना डाबा की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भ्रूण कब्ज़े में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचा दिया है। इस दौरान इलाके में रहने वाली एक दाई पर लोगों ने आरोप लगाया, जिसके लिए शक के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ की जा रही है।

मोहल्ले में रहने वाले एक निहंग ने बताया कि उनके इलाके में एक औरत रहती है, जोकि ख़ुद को नर्स बताती है। इलाके के ही लोगों ने सुबह उसे गटर में एक लिफाफा फैंकते देखा था। जब रात को गटर बंद हुआ तो उन्हें भी शक हो गया था। महिला ने लिफ़ाफ़े में कुछ आपत्तिजनक सामान फैंका है। इस दौरान जब महिला से पूछा गया तो उसने सबके सामने गलती भी मानी थी। जो पहले भी इस तरह के कार्य कर चुकी है। इसके बाद थाना डाबा की पुलिस उस महिला को अपने साथ ले गई है।

Content Writer

Vatika