जिमखाना क्लब चुनाव : 23 अगस्त की तारीख खारिज, अब इस दिन हो सकता है मतदान
punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2026 - 07:02 PM (IST)
जालंधर: जालंधर जिमखाना क्लब के चुनावों को लेकर अहम खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि 23 अगस्त को चुनावों की तारीख खारिज कर दी गई है तथा अब 30 अगस्त को चुनाव करवाए जाने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि फिलहाल चुनाव की आधिकारिक तारीख जारी नहीं हुई है।
क्लब के चुनाव अधिकारी (EO) की ओर से फाइनल इलेक्टोरल रोल के प्रकाशन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। वोटर लिस्ट के प्रकाशन, अपीलों और उनके निपटारे की प्रक्रिया के लिए तय समय के चलते 23 अगस्त को चुनाव करवाना संभव नहीं है। बता दें कि इससे पहले 23 अगस्त को चुनाव करवाने की तारीख चर्चा में थी, लेकिन आधिकारिक शेड्यूल जारी होने के बाद इस तारीख पर चुनाव होने की संभावना पर विराम लग गया है। जालंधर जिमखाना क्लब के 4078 सदस्य मतदान के अधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। अब 30 अगस्त को चुनाव करवाए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि चुनाव की अंतिम तारीख की औपचारिक घोषणा अभी बाकी है।

