पंजाब के इस जिले में मिला हैंड ग्रेनेड, फैली सनसनी

punjabkesari.in Monday, Jan 17, 2022 - 01:04 PM (IST)

फाजिल्का (सुखविंदर थिंद, सुनील नागपाल): फाजिल्का के गांव मुठियां वाली में उस समय सनसनी फैल गई, जब वहां एक हैंड ग्रेनेड मिला। इस घटना की सूचना फाजिल्का पुलिस को दी गई। फाजिल्का के डी.एस.पी. जोरा सिंह का नेतृत्व में पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने जिंदा हैंड ग्रेनेड को अपने कब्जे में ले कर सुरक्षित जगह पर रखवा दिया।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबरः आम आदमी पार्टी कल पंजाब में करेगी CM चेहरे का ऐलान

इस संबंध में जानकारी देते फाजिल्का के डी.एस.पी. ने बताया कि पिछले समय इस सेमनाले की सफाई की गई थी, जिसके चलते यह हैंड ग्रेनेड सेमनाले के बीच से निकली हो सकता है। उन्होंने बताया कि हैंड ग्रेनेड को नष्ट करने वाली टीम को घटना की सूचना दे दी गई है। उनकी मदद के साथ जल्द ही इस जीवित बम को नष्ट कर दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: आम आदमीं पार्टी को बड़ा झटका, टिकट मिलने के बाद उम्मीदवार ने छोड़ दी पार्टी

आपको बता दें कि पंजाब में विधानसभा चुनाव होने जा रहें हैं, जिसके मद्देनजर पुलिस की तरफ से हरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। इस सर्च ऑपरेशन दौरान ही यह हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ है। फिलहाल इसे सुरक्षित जगह पर रख दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash