NRI के घर से मिला मिलिट्री का जीवित हैंड ग्रेनेड, फैली दहशत

punjabkesari.in Tuesday, Jul 06, 2021 - 10:34 AM (IST)

नवांशहर(त्रिपाठी): थाना औड के अधीन आते गांव मीरपुर लक्खा में पुलिस को एक जीवित हैंड ग्रेनेड मिला, जिसे जालंधर  से बुलाई गई बम रोधक की  विशेष टीम ने सुनसान स्थान पर निष्क्रिय किया।  

डी.एस.पी. नवांशहर शुमिन्दर  सिंह ने बताया कि गांव मीरपुर लक्खा में एक एन.आर.आई. परिवार जो कई वर्षों से विदेश में रह रहा है, के घर साफ-सफाई का काम करने वाली महिला ने आंगन में बम जैसी एक संदिग्ध चीज देखी। इस संबंधी उसने गांव के सरपंच को जानकारी दी। वह थाना औड के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर रघुवीर सिंह को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। 

उन्होंने बताया कि घर के आंगन में पुरानी चीजें रखी हुई थीं जहां उक्त हैंड ग्रेनेड 36जी भी पड़ा था। गांव के छप्पड़ की सफाई कुछ समय  पहले की गई थी जिसमें से कुछ सामान मिला था। हो सकता है कि उस सामान में यह हैंड ग्रेनेड भी निकला हो। उन्होंने बताया कि करीब 2 दशक पूर्व गांव में मिलिट्री की मूवमैंट रही है तथा उक्त हैंड ग्रेनेड मिलिट्री का है जो संभवत: उस समय मिट्टी इत्यादि में दब गया होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News