हंसराज काकू हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शराब तस्कर शशि गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Sep 05, 2021 - 01:15 PM (IST)

जालंधर(महेश): धर्मपुरा आबादी खांबरा में 30 अगस्त को दिन-दिहाड़े गोली मारकर हंसराज काकू पुत्र लाजपत राय के किए गए कत्ल  के मामले में  थाना सदर की पुलिस चौकी फतेहपुर प्रतापपुरा के प्रभारी एस.आई. मेजर सिंह रियाड़ के नेतृत्व में पुलिस ने शराब तस्कर शशि पुत्र जोगिंदर पाल निवासी खांबरा को उसके घर से  गिरफ्तार कर लिया है। उसे माननीय अदालत में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड में हासिल किया गया है। 

ए.सी.पी. जालंधर कैंट 3  मेजर सिंह ढड्डा ने बताया कि शशि के 3 और साथियों की तलाश में रेड की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मॉडल हाउस में सोफे बनाने के काम करते मृतक काकू के बड़े भाई राजन के बयानों पर 30 अगस्त को ही थाना सदर में केस दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि शशि से पूछताछ के साथ उसके फरार साथियों की भी पहचान कर ली गई है। जांच में पता चला कि मामूली-सी बात को लेकर काकू का शशि और उसके साथियों ने मिलकर कत्ल कर दिया। आरोपी नशे का आदी है। उन्होने बताया कि सभी आरोपियों के बेनकाब होने पर ही काकू के कत्ल की पूरी सच्चाई सामने आएगी।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 

Content Writer

Sunita sarangal