मातम में बदली विवाह की खुशियां, DJ Night में एक गलती ने ली 13 साल के बच्चे की जान

punjabkesari.in Sunday, Feb 21, 2021 - 04:17 PM (IST)

पट्टी (सौरभ): पट्टी में पड़ते गांव दुब्बली में विवाह वाले घर में डी.जे. पर चलाई गोली में एक 13 साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान जश्नदीप सिंह (13) पुत्र हरजिन्दर सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी मुताबिक गांव दुब्बली के सुखवंत सिंह पुत्र गुरनाम सिंह के पुत्र यादविंदर सिंह का विवाह था। जिसकी ख़ुशी में घर में डी. जे. लगाया गया था। इस दौरान रात के समय ख़ुशी के माहौल में सभी नाच रहे थे तो इस दौरान गुरलाल सिंह नामक व्यक्ति ने अपनी पिस्तौल में से तीन-चार फायर किए। इस दौरान एक गोली जश्नदीप सिंह के जा लगी  जबकि एक और बच्चा जोगिन्द्र सिंह भी घायल हो गया।

ये भी पढ़े: मैट्रीमोनियल साइट पर खुद को इंगलैंड का बता पहले युवती को फंसाया और फिर...
इस दौरान दोनों बच्चे ख़ून से लथपथ होकर ज़मीन पर गिर गए। पारिवारिक मैंबर की तरफ से दोनों को अस्पताल लेकर जाया गया, जहां जश्नदीप सिंह की मौत हो गई। जबकि जोगिन्द्र की हालत गंभीर बताई जा रही है, इसका इलाज अमृतसर के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Tania pathak