एक झटके में उजड़ गईं खुशियां! ट्रक से भिड़ी कार, 2 युवकों की मौत, कई घायल

punjabkesari.in Monday, May 11, 2026 - 07:24 PM (IST)

लहरागागा  (गर्ग) :  लहरागागा-पातड़ां रोड पर लहल कैंचियों के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। कार में कुल सात लोग सवार थे। मृतकों की पहचान आकाशदीप पसरीजा पुत्र सुरिंदर पाल निवासी लहरागागा और जज्जवीर सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी हरियाऊ खुर्द, थाना पातड़ां के रूप में हुई है।

सिटी इंचार्ज गुरदेव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जज्जवीर सिंह और उसके साथी लहरागागा निवासी हैप्पी गर्ग पुत्र जीवन लाल के साथ पैसों के लेन-देन के सिलसिले में पातड़ां रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।

हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लहरागागा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं पांच घायलों को आगे के इलाज के लिए सिविल अस्पताल संगरूर रेफर कर दिया गया। घायलों में हरप्रीत सिंह पुत्र बेअंत सिंह निवासी देवगढ़ थाना पातड़ां, राहुल निवासी पातड़ां और करणजीत सिंह पुत्र लाभ सिंह निवासी देवगढ़ शामिल हैं।

सिटी इंचार्ज गुरदेव सिंह ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मूनक भेज दिए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News