हरबंस दूलो ने साधा कैप्टन पर निशाना

punjabkesari.in Wednesday, Apr 24, 2019 - 02:24 PM (IST)

फतेहगढ़ साहिबःआम आदमी पार्टी की फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट से उम्मीदवार हरबंस कौर दूलो ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला है। उन्होंने कहा कि जो काम लोग पर्दे में करते हैं, उसे कैप्टन सरेआम करते हैं।

जब पूर्व मुख्यमंत्री बीबी राजिंद्र कौर भट्ठल ने कैप्टन के खिलाफ मोर्चा खोला था तो वह अपने पति शमशेर सिंह दूलों के खिलाफ जाकर उनके साथ खड़ी थी। इसके बावजूद कैप्टन ने उनसे धोखा किया है। उन्होंने कांग्रेस में महिला आरक्षण पर बोलते कहा कि क्या कैप्टन को अपने घर में ही आरक्षण लागू करना दिखाई देता है। बाकी महिलाओं के लिए आरक्षण लागू नहीं होता। दूलो ने कहा कि अगर कैप्टन महिलाओं को बराबर अधिकार नहीं दे सकते तो उनको बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा नहीं देना चाहिए।

swetha