हरबंस जलाल को सुखबीर-मलूका से जान का खतरा

punjabkesari.in Saturday, Dec 01, 2018 - 05:58 PM (IST)

बठिंडा: पंजाब के पूर्व विधायक हरबंस सिंह जलाल ने सुखबीर सिंह बादल और सिकंदर सिंह मलूका से अपनी जान का खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें सुरक्षा दी जानी चाहिए। हरबंस सिंह ने कहा कि अगर एस.आई.टी. की तरफ से उनकी सुनवाई नहीं की गई तो वह मजबूर होकर हाईकोर्ट का सहारा लेंगे। उन्होंने कहा कि उनको बेअदबी मामले पर बने रणजीत सिंह कमिशन पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। आगे वह बोले कि अगर उनको सुरक्षा दी गई तो वह और भी सबूत दे सकते हैं। 


 

Mohit