भगवंत मान के खाने-पीने पर हरिंदर खालसा का तंज, जानिए क्या कहा

punjabkesari.in Friday, Oct 05, 2018 - 12:35 PM (IST)

लुधियाना: आम आदमी पार्टी के संसद मैंबर भगवंत मान के शराब पीने की आदत पर एक बार फिर हरिंदर सिंह खालसा ने तंज कसा है। आप के फतेहगढ़ साहिब के निलंबित संसद मैंबर हरिंदर सिंह खालसा ने कहा कि 2 अक्टूबर को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के घर के बाहर भूख हड़ताल करने की बजाए भगवंत मान अपने खाने पीने को 4 दिन के लिए छोड़ दें तो यह बहुत बड़ी बात होगी। 

हरिंदर सिंह ने कहा कि आप चाहे भूखहड़ताल कर लें या फिर कोर कमेटियां बना लें इससे कुछ भी हासिल नहीं होने वाला क्योंकि लिडरशिप पार्टी का बहुत नुक्सान कर चु​की है। उन्होंने कहा कि खुद को बहुत बड़ा विद्वान समझने वाले भगवंत मान उनके साथ ​की सीट पर बैठते हैं जिस कारण उनकी कई बातें का पता चल जाता है, जो दूर बैठे लोगों को पता नही चल पाता। इसलिए भगवंत मान ने यह भी बयान दिया है कि खालसा को छोड़कर बाकी सबको पार्टी में वापिस लाया जाए। 

vasudha