हरजिंदर सिंह धामी चुने गए SGPC के अध्यक्ष

punjabkesari.in Monday, Nov 29, 2021 - 03:40 PM (IST)

चंडीगढ़ : शिरोमणि  गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी प्रधान चुने गए हैं जबिक विपक्ष द्वारा प्रधानगी पद हेतु मिट्ठू सिंह कानेके का नाम पेश किया गया था। इससे पहले बीबी जगीर कौर को  वापस प्रधान चुनने के कयास लगाए जा रहे थे। जानकारी के अनुसार बर बीबी जगीर कौर विधानसभा हलका भुल्लथ से एम.एल.ए. के चुनाव लड़ सकते हैं। हरजिंदर सिंह धामी को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का 44वां नया प्रधान बनाया गया है। विपक्ष के मिट्ठू सिंह कानेके से  वोटिंग द्वारा धामी ने जीत हासिल की है। हरजिंदर सिंह धामी शामचुरासी से पिछले 25 वर्षों से शिरोमणि कमेटी के मैंबर हैं।

जानकारी के अनुसार एक साल से अधिक समय से समिति के मानद मुख्य सचिव रहे अधिवक्ता हरजिंदर सिंह धामी अध्यक्ष पद के लिए चर्चा में हैं। धामी की सिख मसलों पर पकड़ अच्छी है।  हरजिंदर  सिंह धामी के निहंग सिंह संगठनों और चरमपंथियों से भी अच्छे संपर्क हैं। इसके अलावा हरजिंदर धामी को बादल परिवार का सबसे करीबी माना जाता है और वह अनुभवी भी हैं। एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी पिछली बार प्रधानगी पद के प्रबल दावेदार थे लेकिन अध्यक्ष पद की अनुपलब्धता के कारण उन्हें एस.जी.पी.सी. के मानद मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था।

गौरतलब है कि इससे पहले पिछले साल बीबी जगीर कौर शिरमोणि कमेटी के प्रधान चुने गए थे। शिरोमणि कमेटी के हाऊस में कुल 190 मैंबर होते हैं, जिनमें से 170 मैंबर वोटों के जरिए ही चुने गए व 15 मैंबर अलग-अलग राज्यों से नामजद किए जाते हैं। पांच तख्तों के जत्थेदार भी सदस्य हैं लेकिन उन्हें वोट देने का अधिकार नहीं है। वर्तमान सदन के करीब 23 सदस्यों की मृत्यु हो चुकी है और दो सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। 
 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News