कांग्रेस से बागी हुए हरजोत कमल इस पार्टी में हुए शामिल

punjabkesari.in Saturday, Jan 15, 2022 - 05:20 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव कुछ दिनों में शुरू हो रहे हैँ। राजनीति पार्टियों में फेरबदल लगातार जारी है। जानकारी मिली है कि कांग्रेस के मोगा विधायक हरजोत कमल भाजपा में शामिल हो गए हैं। हरजोत कमल ने बताया कि मोगा से उन्हें कांग्रेस ने टिकट नहीं दी। इसलिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा ज्वाइन कर ली है। बता दें मोगा से कांग्रेस ने सोनू सूद को बहन मालविक सूद को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। जिले में मोगा सीट को लेकर पहले ही विवाद चल रहा था और उनकी भाजपा में शामिल होने की पहले से अटकलें लगाई जा रही थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini