IPS ज्योति यादव संग शादी के बंधन में बंधे पंजाब के मंत्री बैंस, सामने आई खूबसूरत तस्वीरें

punjabkesari.in Saturday, Mar 25, 2023 - 12:13 PM (IST)

पंजाब डेस्कः कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस आज शादी के बंधन में बंध गए है। 

नंगल के गुरुद्वारा विभोर साहिब में बैंस और आई.पी.एस.ज्योति यादव ने फेरे लिए।  हालांकि मौसम की खराबी के कारण शादी के समारोह में थोड़ी तबदीली की गई। 

दरअसल, आनंद कारज सुबह 8 बजे रखा गया और दोनों परिवारों के सदस्य यहां पहुंचे और करीब 10 बजे फेरे हुए।

बताया जा रहा है कि शाम को होने वाली पार्टी का समारोह भी नंगल में ही रखा गया है, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित हजारों की गिनती में मेहमान शिरकत करेंगे। 

Content Writer

Vatika