हरपाल चीमा ने पंजाब कांग्रेस पर साधा निशाना

punjabkesari.in Saturday, Nov 06, 2021 - 04:17 PM (IST)

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के नेता हरपाल सिंह चीमा ने प्रैस कांफ्रैंस में पंजाब कांग्रेस पर निशाना साधा। जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन के इस्तीफा देने के बाद पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था। आज पंजाब में इस नई बनी कांग्रेस सरकार को 49 दिन हो गए हैं। इसी के चलते उन्होंने सी.एम. चन्नी और पंजाब कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा अब तक ड्रग्स रिपोर्ट को क्यों नहीं खोला गया जबकि पंजाब आए दिन ड्रग्स कई मौते हो रही हैं। उन्होंने कहा कि बेअदबी का दोषी अब तक क्यों नहीं पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि सी.एम. चन्नी अब तक किया क्या है।

हरपाल चीमा नवजोत सिंह सिद्धू से कहा कि वह अपनी सरकार को दिशा-निर्देश क्यों नहीं दे रहे। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अपने 4 साल 6 महीने के कार्यकाल में क्या किया है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News