मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर हरसिमरत बादल ने लोगों से की अपील

punjabkesari.in Monday, Dec 20, 2021 - 09:14 PM (IST)

लंबी: संसद मैंबर और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने लंबी में लोगों को संबोधन करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को पंजाब के सुपर सी.एम. बनाओ। उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल की सेवा सभी ने देखी है और इसलिए इस बार भी वही चाहिएं। उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल ने हर वर्ग के दुख-तकलीफ दूर करने के लिए हमेशा काम किया है।

इस मौके हरसिमरत कौर ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद भी लंबी हलके लोगों के लिए कुछ नहीं किया। सिर्फ प्रकाश सिंह बादल ने ही इस हलके को हर पक्ष से अपना घर समझ कर सुधार किए हैं। उन्होंने कहा कि चाहे मुख्यमंत्री सुखबीर बादल होने परन्तु सुपर सी.एम तो प्रकाश सिंह बादल ही होंगे क्योंकि हकूमत सिर्फ इनकी ही चलेगी ओर किसी की नहीं। हरसिमरत बादल ने कहा कि सुखबीर बादल को या उन्हें जनता कोई अहम पद दे चाहे न दे परन्तु  वह  दोनों जनता की सेवा में  हमेशा लगे रहेंगे।

हरसिमरत बादल ने कहा आज के समय हम सबको बादल साहब के तजुर्बो की, सोच की और कामों की बहुत जरूरत है। इस मौके उन्होंने कांग्रेस सरकार पर तंज कसते कहा कि कांग्रेस सरकार ने सिर्फ लोगों के साथ झूठे वादे करके धोखा किया है और अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया।

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini