हरसिमरत को पैतृक गांव में प्रवेश करने से रोका

punjabkesari.in Thursday, Aug 30, 2018 - 08:45 AM (IST)

झब्बाल (नरिंद्र, घुम्मण):  पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पैतृक गांव जहां हर साल बाबा नंद सिंह की बरसी के मौके पर बादल परिवार के मैंबर पहुंच कर अपनी हाजिरी लगाते हैं और आज भी यहां केंद्रीय मंत्री बीबी हरसिमरत कौर बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया के पहुंचने की श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सत्कार समिति के सिंहों को भनक लगी तो सत्कार समिति के नेता मनजीत सिंह झब्बाल, तरलोचन सिंह सोहल के नेतृत्व में भारी संख्या में सिंह हाथों में काली झंडियां और गोबर लेकर पहुंच गए।


सत्कार समिति के सिंहों ने बादल परिवार और अकाली दल बादल के खिलाफ नारेबाजी करते  हुए  कहा  कि  श्री  गुरु  ग्रंथ  साहिब  की  हुई  बेअदबी की घटनाओं के दोषियों और बरगाड़ी के निर्दोष सिंहों के कातिलों को गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा और ये जहां भी जाएंगे इनका ऐसे ही स्वागत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल की चाल जग जाहिर हो चुकी है। इस दौरान स्थिति को बिगडऩे से रोकने के लिए गांव मूसे एस.पी. गुरनाम सिंह और डी.एस.पी. सुच्चा सिंह के नेतृत्व में पूरी तरह पुलिस छावनी में तबदील हो चुका था। इस अवसर पर सरूप सिंह, कश्मीर सिंह, सुखजिंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, महिल सिंह, गुरमुख सिंह, जसपाल सिंह आदि उपस्थित थे।

Vatika