कांग्रेस के जातीय घमासान पर हरियाणा सीएम नायब सैनी की एंट्री, चन्नी के बयान पर कह दी बात
punjabkesari.in Tuesday, Jan 20, 2026 - 06:05 PM (IST)
पंजाब डेस्क : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने चरणजीत चन्नी के बयान पर अपना जवाब देते हुए कहा कि वह ठीक बोल रहे है। नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में वंशवाद है। वहां एक आम कार्यकर्ता के लिए आगे बढ़ने की कोई गुंजाइश नहीं है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस गांधी परिवार से बाहर नहीं सोच सकती। उन्होंने कहा कि इसी वजह से कांग्रेस में आम कार्यकर्ता का कोई भविष्य नहीं है।
गौरतलब है कि चंडीगढ़ में शनिवार को हुई प्रदेश कांग्रेस की एससी सेल की बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने पार्टी में पदों के बंटवारे पर सवाल उठाए थे। उनका कहना है कि दलित समुदाय को कोई बड़ा नेतृत्व पद नहीं दिया गया है और प्रदेश कांग्रेस प्रधान, विधानसभा में नेता विपक्ष और छात्र संगठन एनएसयूआई तीनों पद जट्ट सिख नेताओं के पास है। इसके बाद पार्टी में विवाद छिड़ गया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

