हरियाणा के मंत्री अनिल विज और एस.पी. जींद के खिलाफ हो हत्या का मामला दर्ज, पढ़ें किसने रख दी ये मांग

punjabkesari.in Thursday, Feb 22, 2024 - 10:45 PM (IST)

पटियाला : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने आज एस.एस.पी. संगरूर को पत्र लिखकर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज और एस.पी. जींद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। राजा वड़िंग ने कहा कि शुभकरण सिंह पंजाब की धरती पर शांतमयी धरना दे रहा था और हरियाणा पुलिस ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें शुभकरण सिंह की मौत हो गई। सबसे पहले हरियाणा पुलिस ने पंजाब की सीमा में घुसकर किसानों को निशाना बनाया, इसलिए एस.एस.पी. संगरूर को उक्त दोनों के अलावा अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करना चाहिए।

यह भी पढ़ें-पंजाब का Main Highway आज रहेगा बंद, घर से निकलने से पहले हो जाएं Alert

उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस ने पंजाब में घुसकर किसानों के वाहनों में तोड़फोड़ की। शंभू बॉर्डर पर किसानों पर अत्याचार किया गया और करीब आधा दर्जन युवाओं का हरियाणा पुलिस ने अपहरण भी कर लिया। उनके बारे में भी कुछ नहीं बताया जा रहा है। जब पंजाब के किसानों को हरियाणा की सीमा के पास नहीं आने दिया जा रहा है तो हरियाणा पुलिस पंजाब में आकर उन्हें कैसे उठा ले गई।

यह भी पढ़ेंः पंजाब कैबिनेट की अहम मीटिंग आज, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

उन्होंने कहा कि जब किसान केंद्र सरकार से मांग कर रहे हैं और किसान दिल्ली जाकर प्रदर्शन करना चाहते हैं तो हरियाणा सरकार उन्हें जाने क्यों नहीं दे रही है, जबकि किसानों का हरियाणा से कोई विवाद नहीं है। केंद्र सरकार को किसानों से बातचीत कर सभी मांगों को मानकर तुरंत लागू करना चाहिए। केंद्र सरकार किसानों के साथ ऐसा व्यवहार कर रही है जैसे कि वे भारत के नागरिक नहीं हैं।

Content Editor

Subhash Kapoor