तेज रफ्तार बस का कहर, 8 महीने की गर्भवती महिला की दर्दनाक मौ;त

punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2026 - 10:27 AM (IST)

फिरोजपुर  (कुमार, मल्होत्रा): फिरोजपुर शहर में सोढे वाला रोड पर गणेश कालोनी के पास गत रात्रि एक तेज रफ्तार और लापरवाही के साथ श्रद्धालुओं को लेकर आ रही प्राइवेट कंपनी की बस ने करीब 8 महीने से गर्भवती एक महिला वीरपाल कौर (40) पत्नी जिंदर वासी खालसा कालोनी फिरोजपुर शहर को कुचल दिया और बस के टायर के नीचे सिर आने से इस गर्भवती महिला और उसके पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। महिला को तुरंत सिविल अस्पताल फिरोजपुर में लाया गया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया।

महिला के परिजनों और लोगों ने यह आरोप लगाते हुए बताया कि प्राइवेट कंपनी की बस का चालक हादसे के बाद बस को भगा कर ले गया और लोगों द्वारा पीछा करके कसूरी गेट के पास इस बस को रोका गया और थाने पहुंचाया गया। जब लोगों ने इस बस को रोका तो ड्राइवर ने कहा कि उसने कोई हादसा नहीं किया।

मृतक महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी करीब 8 महीने की गर्भवती थी और दवाई लेने के लिए अपने मायके गई हुई थी। परिवार ने बस ड्राइवर के साथ-साथ बस के मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज करने और परिवार को न्याय दिलवाने की मांग करते हुए थाना सिटी फिरोजपुर के बाहर धरना दिया। डी.एस.पी. सिटी सुखविंदर सिंह ने बताया कि मृत्क महिला के पारिवारिक सदस्यों द्वारा दिए जा रहे बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News