केंद्रीय जेल में हवालाती की मौत, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

punjabkesari.in Sunday, Jan 29, 2023 - 03:46 PM (IST)

पटियाला : केंद्रीय जेल पटियाला में एन.डी.पी.एस. केस में बंद हवालाती दविन्दर सिंह उम्र 45 साल की मौत हो गई। परिवार वालों ने जेल प्रसाशन पर लापरवाही का आरोप लगाया। मृतक दविन्दर सिंह चाचा के लड़के सनप्रीत सिंह ने कहा कि पहले पुलिस तो पुलिस ने उसे लेकर कहीं से गए और गिरफ्तारी कहीं ओर की दिखाई गई और अब जेल प्रशासन ने उनको अंधेरे में रखा।

सनप्रीत सिंह का कहना है कि उनको अंदर से किसी का फोन आया कि दविन्दर सिंह बीमार है और गंभीर घायल है। परन्तु जेल प्रसाशन ने उनको कोई सूचना नहीं दी। जब उसके हाथ पर सरिंजें लगीं हुई थीं, जिससे स्पष्ट होता है कि उसे गुलुकोस लगा होगा तो जेल प्रशासन का फर्ज बनता था कि उनको सूचित करते और बीमार होने बारे जानकारी देते, परन्तु ऐसा कुछ नहीं किया गया।

दविंदर सिंह को 2 पुलिस मुलाजिम सुबह एम्बुलैंस में ले कर आए और यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और अब भी कोई बात नहीं कर रहा, सिर्फ यही कही जा रहे हैं कि पोस्टमार्टम करवाओ। सनप्रीत सिंह ने बताया कि दविन्दर सिंह का पिता नहीं हैं, उसकी माता बुजुर्ग है और उसका ढाई साल का बच्चा है। दूसरी तरफ दविन्दर सिंह सरकारी राजेन्द्रा अस्पताल में ले कर आने वाले कर्मचारी तरसेम लाल का कहना है कि उनकी ड्यूटी सुबह 8:00 बजे शुरू होती है, जब वह आए और उनको दविन्दर सिंह अस्पताल ले जाने के लिए कहा गया, रात को क्या हुआ इस बारे उनको कुछ नहीं पता।

यहां यह जिक्रयोग है कि दविन्दर सिंह के खिलाफ थाना अनाज मंडी की पुलिस ने 600 नशीली गोलियों की बरामदगी के मामले में केस दर्ज किया था। इस संबंध में जेल सुपरिंटैंडैंट मनजीत सिंह टिवाणा का कहना है कि हवालाती दविन्दर सिंह बीमार चल रहा था और आज सुबह बेहोश हो गया। उसे राजेन्द्रा अस्पताल में ले जाया गया तो डाक्टरों ने उसे मृतक ऐलान दिया। जेल प्रशासन की तरफ से किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं की गई और न ही इलाज में कोई कोताही की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila