वो आया और गाड़ी में बिठा ले गया और फिर दोस्तों के साथ...

punjabkesari.in Sunday, Jul 08, 2018 - 03:53 PM (IST)

फिरोजपुर/गुरुहरसहाय (कुमार, मनदीप, आवला): कोहर सिंह वाला में 4 लोगों ने एक महिला को घर में ले जाकर उसे बारी-बारी अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने उक्त मामले में महिला के बयान पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म करने की धाराओं के तहत थाना लक्खोके बहराम में मामला दर्ज किया है। 

थाना लक्खोके बहराम के सहायक इंस्पैक्टर गुरुकंवलजीत कौर ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि आरोपी बलराज सिंह गत दिवस उसके घर आया और उसे अपनी स्विफ्ट कार में बिठाकर अपने घर ले गया। वहां आरोपी सुरेश कुमार, गुरविन्द्र सिंह व गमदूर सिंह शराब पी रहे थे। इसके बाद आरोपी उसे अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके उपरांत उक्त सभी आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बलराज सिंह ने उसे मारने की धमकियां भी दीं। 

Punjab Kesari