केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने ''''किसान बचाओ आंदोलन'''' के प्रधान लखविंदर सिंह को भाजपा में किया शामिल

punjabkesari.in Friday, May 05, 2023 - 03:00 PM (IST)

जालंधर: लोकसभा उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने विरोधी पार्टियों को बड़ा झटका देते हुए ''किसान बचाओ आंदोलन'' के प्रदेश प्रधान लखविंदर सिंह को भाजपा में शामिल कर लिया। केंद्रीय शहरी आवास, पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सिरोपा भेंट कर उन्हें भाजपा में शामिल किया। 

इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र सिंह रैना, राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी. सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, प्रवक्ता अनिल सरीन, कार्यकारिणी सदस्य राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी प्रदेश मीडिया प्रभारी जनार्दन शर्मा व अमित भाटिया भी मौजूद थे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि किसान नेता लखविंदर सिंह के साथियों सहित भाजपा में शामिल होने से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। लखविंद्र सिंह ने कहा कि वे पंजाब के मसले भली-भांति जानते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पंजाब का भला करना चाहते हैं।

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि जब मई 2014 में नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने, तब भारत इकोनॉमी में 10 वें स्थान पर था जोकि अब 5वें स्थान पर है। हम जर्मनी और जापान जैसे देशों से आगे निकल जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जालंधर उपचुनाव केवल 10 महीने के लिए है जोकि भाजपा के लिए टर्निंग प्वाइंट रहेगा। आम आदमी पार्टी ने लोगों को झूठ बोला कि वे नशा खत्म कर देंगे, किसानों का कर्जा माफ कर देंगे, महिलाओं को 1000 रुपए प्रति महीना देंगे लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति काफी खराब है। फिरौती, गैंगवार जैसी घटनाएं आम हो रही हैं। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल को भारी मतों से जिताकर दिल्ली भेजें ताकि जालंधर का विकास हो सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal