हवालाती के साथ हैड वार्डन ने किया ओरल सैक्स,CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

punjabkesari.in Wednesday, May 16, 2018 - 09:00 AM (IST)

फिरोजपुर  (कुमार): फिरोजपुर की केन्द्रीय जेल में आज तक कई स्वतंत्रता सेनानी, देश भक्त, कुख्यात आतंकवादी, नेता और गैंगस्टर उम्रकैद की सजा काट चुके हैं। जेल के एक हैड वार्डन ने शर्मनाक कार्य किया है। फिरोजपुर शहर पुलिस स्टेशन से प्राप्त जानकारी अनुसार जेल के हैड वार्डन गुरतेज ङ्क्षलब नंबर 2374 ने चक्कियों में बंद एक हवालाती के साथ कथित रूप से ओरल सैक्स किया और हवालाती के साथ बदफैली करवाई। गुप्त सूचना मिलने पर जेल के अधिकारियों ने जब जेल में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगाले तो उसमें सारी सच्चाई सामने आ गई। 


थाना सिटी के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि जेल सुपरिंटैंडैंट फिरोजपुर केन्द्रीय द्वारा भेजी गई शिकायत के आधार पर पुलिस जेल के हैड वार्डन गुरतेज सिंह और हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी विवेक आदि के खिलाफ बनती धाराओं तहत मामला दर्ज कर रही है। 


उन्होंने बताया कि जेल अधिकारियों द्वारा प्राप्त शिकायत के अनुसार 12 मई को हैड वार्डन गुरतेज सिंह की प्रात: 6 से दोपहर 12 बजे तक हाई सिक्योरिटी जोन में ड्यूटी थी और उसने चक्की नंबर 20-22 में बंद हवालाती हरदीप सिंह काल्पनिक नाम से कैदी विवेक वासी मीरुत (यूपी) से बदफैली करवाई और खुद उसके साथ कथित रूप से ओरल सैक्स किया। जिस हवालाती के साथ यह मामला घटित हुआ वह खुद दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा है।

Punjab Kesari