शरीर के लिए बेहद गुणकारी है चुकंदर, जानें फायदे

punjabkesari.in Thursday, Feb 29, 2024 - 04:36 PM (IST)

पंजाब डेस्क : मौसम में बदलाव के साथ ही हमारी बीमारियों से लड़ने की ताकत कमजोर होने लगती है। इस कारण लोग अक्सर सर्दी-जुकाम और फ्लू के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में खुद को स्वस्थ रखने के लिए डाइट का खास ख्याल रखना जरूरी है। कई पोषक तत्वों से भरपूर चुकंदर एक ऐसी सब्जी है जो शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। इसके सेवन से शरीर को कई तरह की बिमारियों से बचाया जा सकता है। आइए जानते हैं चुकंदर के फायदे।

दिल को रखें स्वस्थ 

चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट ब्लड प्रेशर को कम करता है और इसमें मौजूद ब्यूटेन खून के थक्के बनने से रोकता है। इस तरह चुकंदर दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए सहायक साबित हो सकता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद है

चुकंदर में मौजूद फोलेट और फाइबर त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके लिए आप चुकंदर का रस चेहरे पर लगा सकते हैं। 

खून की कमी दूर करें

चुकंदर आयरन से भरपूर होता है जो शरीर में खून बढ़ाने के लिए फायदेमंद माना जाता है। अगर आपको एनीमिया की समस्या है तो आप चुकंदर को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

लिवर की समस्याओं के लिए फायदेमंद

गलत खान-पान और अधिक जंक फूड के सेवन से लिवर की समस्या हो सकती है। लिवर की समस्याओं से बचने के लिए चुकंदर का इस्तेमाल किया जा सकता है। चुकंदर खाने से लिवर के साथ-साथ शरीर के कई अन्य अंगों को भी फायदा पहुंचता है।

एनर्जी लेवल बढ़ाने में मददगार

चुकंदर में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। इससे शरीर का एनर्जी लेवल बढ़ता है। इसके लिए चुकंदर को धोकर टुकड़ों में काट लें और पानी में उबाल लें, फिर छानकर इस पानी का सेवन करें।

पाचन में सुधार

चुकंदर में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार है। अगर आपको कब्ज या गैस की समस्या है तो आप नियमित रूप से चुकंदर का जूस पी सकते हैं। यह भोजन को पचाने में मदद करता है।

याददाश्त बढ़ाने में मददगार

चुकंदर को याददाश्त बढ़ाने में भी मददगार माना जाता है। इसमें मौजूद कोलीन याददाश्त बढ़ाने में मदद करता है। अगर आप अपना दिमाग तेज करना चाहते हैं तो चुकंदर को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

News Editor

Kalash