स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, पाबंदी के बावजूद धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहे हैं सिंगल यूज प्लास्टिक

punjabkesari.in Monday, Aug 08, 2022 - 01:30 PM (IST)

अमृतसर (रमन): सरकार द्वारा जब से सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगाया गया है तब से केवल निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा या तो चालान काटे जा रहे हैं या सिर्फ लोगों को जागरूक किया जा रहा है। हकीकत यह है कि शहर में खुलेआम प्लास्टिक के लिफाफों का इस्तेमाल किया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा केवल खानापूर्ति के लिए सिर्फ छोटे-मोटे चालान काटे जा रहे हैं। सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर सख्ती करने के आदेश दिए गए हैं, लेकिन अधिकारी उनके आदेशों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा 15 दिन पहले आई.डी.एच. मार्किट में जाकर एसोसिएशन को किया जागरूक किया गया था।

शहर के शॉपिंग मॉल में इस्तेमाल नहीं किया जा रहा सिंगल यूज प्लास्टिक  

शहर के मॉल में देखा जा रहा है कि वहां सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगा दिया गया है। अगर कोई व्यक्ति मॉल में शॉपिंग करता है तो तो कपड़े का बैग दिया जाता है या कागज के बने लिफाफे दिए जाते हैं

दुकानों में सप्लाई हो रहा सिंगल यूज प्लास्टिक

शहर में चाहे किराने की दुकान, रेस्तरां, मान्यारी, डेयरी, रेहड़ी वाला या चाहे कोई अन्य दुकान हो हर जगह प्लास्टिक के लिफाफे में सामान दिया जा रहा है। प्लास्टिक के लिफाफों का कारोबार करने वाले दुकानदार लोगों को लिफाफों की डोर-टू-डोर डिलीवरी दे रहे हैं। हालांकि कुछ दुकानदार सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों और उनके द्वारा मापदंडों पर ही प्लास्टिक के लिफाफे यूज कर रहे हैं। सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर सरकार द्वारा प्राबंदी लगाने के बाद शहर के कई व्यापारी इसके ऑल्टरनेट डिस्पोजल जैसे प्लेट, गिलास, चम्मच आदि बाजार में ला रहे हैं और वह पहले प्लास्टिक से कई गुना बेहतर हैं।

निगम का स्वास्थ्य विभाग क्यों नहीं पकड़ रहा बड़े मगरमच्छ

शहर में हजारों दुकानों पर आज भी सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जा रहा हैं और प्लास्टिक के लिफाफे इस्तेमाल किए जा रहे हैं। रेहड़ियों और दुकानों पर कौन प्लास्टिक के लिफाफे सप्लाई कर रहे है। नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग बड़े मगरमच्छों को पकड़ने में क्यो असफल हो रहा है। यह स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो रहा है। जब तक प्रशासन सप्लाई करले वालों पर नकेल नहीं कसेगा, तब तक सिंगल यूज प्लास्टिक पर रेक लगाना असंभव होगा।

शहर के सीवरेज सिस्टम जाम होने का कारण है पॉलीथिन

जब भी सीवरेज सिस्टम जाम होने की बात आती है तो छोटे या बड़े स्तर पर एक ही कारण नजर आता है वह है प्लास्टिक के पॉलीथिन। जब भी लोग पॉलीथिन खुलेआम बाहर फैंक देते हैं तो बरसाती पानी या अन्य किसी तरीके से वह लिफाफा सीवरेज के मेन होल में चला जाता है जिस कारण सीवरेज जाम हो जाता है। हिमाचल जैसे राज्यों में पहले ही प्लास्टिक के लिफाफों पर बैन लगाया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News