क्या आप भी खा रहे थे ऐसा पनीर? सेहत विभाग ने 60 किलो संदिग्ध पनीर किया नष्ट
punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2026 - 01:51 PM (IST)
फिरोजपुर (सनी): फिरोजपुर के गुरु हरसहाय हलके में फूड सेफ्टी मुहिम के तहत हेल्थ डिपार्टमेंट ने बड़ी कार्रवाई की है। फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम ने करीब 60 किलो संदिग्ध पनीर बरामद किया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह पनीर अबोहर-फाजिल्का इलाके से बेचा जा रहा था। डिपार्टमेंट ने पनीर के सैंपल लेकर टेस्टिंग के लिए लैब में भेज दिए हैं और बदबू आने पर पनीर को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम ने गुरु हरसहाय में रेड के दौरान 60 किलो संदिग्ध पनीर बरामद किया। टीम ने पनीर के सैंपल लेकर टेस्टिंग के लिए लैब में भेज दिए हैं। बदबू आने पर पनीर को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
फूड इंस्पेक्टर अभिनव खोसला ने बताया कि यह पनीर अबोहर-फाजिल्का से बेचा जा रहा था। उन्होंने कहा कि लैब रिपोर्ट आने के बाद अगर पनीर स्टैंडर्ड पर खरा नहीं उतरता है तो फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

