डॉक्टरों व कर्मचारियों पर स्वास्थ्य विभाग ने कसा शिकंजा, जारी किया नोटिस

punjabkesari.in Friday, Feb 25, 2022 - 04:40 PM (IST)

अमृतसर (दलजीत शर्मा): स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी ड्यूटी पर निर्धारित समय से लेट आने वाले डॉक्टरों तथा कर्मचारियों पर शिकंजा कस दिया है। जिला स्तरीय सिविल अस्पताल में शुक्रवार को 20 डॉक्टर तथा 14 कर्मचारी निर्धारित समय से लेट आते पकड़े गए हैं। अस्पताल के सीनियर मेडिकल अधिकारियों ने लेटलतीफी करने वाले डॉक्टरों तथा कर्मचारियों को नोटिस जारी कर दिए हैं। अस्पताल के सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन तथा सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉक्टर राजू चौहान ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि कुछ डॉक्टर तथा कर्मचारी निर्धारित समय से लेट अस्पताल में आ रहे हैं। 

सरकार द्वारा अस्पताल में कर्मचारियों के लिए 9 बजे का समय निर्धारित किया गया है। लेटलतीफी के कारण मरीजों को भी कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी संबंध में आज औचक निरीक्षण किया गया जिसमें आई ऑर्थो मेडिसन इत्यादि विभागों के 20 डॉक्टर लेट आते पाए गए हैं और 14 कर्मचारी भी लेट आते पकड़े गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि हाजिरी रजिस्टर पर डॉक्टर तथा कर्मचारियों की हाजिरी नहीं लगवाई गई है उनको नोटिस जारी कर दिया गया है तथा उनसे जवाब मांगा गया है। यदि जवाब तसल्ली बक्श न हुआ तो स्वास्थ्य विभाग को संबंधित डॉक्टर तथा कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई करने के लिए लिखा जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि लेटलतीफी तथा गैर हाजिरी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मरीजों को स्वास्थ्य बेहतर मिले इसका खास ध्यान रखा जा रहा है भविष्य में भी यह चैकिंग जारी रहेगी। अधिकारियों ने कहा कि इसके अलावा जिन कर्मचारियों तथा डॉ. की बार-बार शिकायतें आएंगी तथा जांच में शिकायतकर्ता सच्चा पाया गया तो संबंधित कर्मचारियों की ए.सी.आर. रिपोर्ट में भी संबंधित मामले को दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी प्रकार की भी परेशानी नहीं आने दी जाएगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini