सेहत विभाग ने किया ड्रग विभाग के 26 अधिकारियों का तबादला

punjabkesari.in Monday, Jul 29, 2019 - 06:27 PM (IST)

अमृतसर (दलजीत): सेहत विभाग ने पिछले लम्बे समय से एक ही जिले में तैनात ड्रग विभाग के 6 जोनल लाइसैंस अर्थारटी तथा 20 ड्रग कंट्रोल अधिकारियों के तबादले किए है। विभाग द्वारा यह तबादले सेहत मंत्री बलबीर सिद्धू की परवानगी के उपरांत किए है। जानकारी के अनुसार विभाग के ध्यान में आया था कि पंजाब के कई जिलो में तैनात जोनल लाइसैंस अर्थारटी तथा ड्रग कंट्रोल अधिकारियों के कई वर्ष पहले तबादले नहीं किए गए है। विभाग द्वारा इसीकी के संबंध में आज तबादलो की सूची जारी की गई है जिनमें जोनल लाइसैंस अर्थारटी कुलविन्द्र सिंह को लुधियाना, लखवंत सिंह जालंधर, राजेश सूरी को हैड ऑफिस एफ.डी.ए. खरड़, दिनेश कुमार को फिरोजपुर (बठिडा जोन का अधिकतर चार्ज), तरुण सचदेव को अमृतसर (गुरदासपुर जोन का अधिकतर चार्ज), गुरबिन्द्र सिंह को हैड ऑफिस एफ.डी.ए. खरड़ (होशियारपुर व मोहाली का अधिकतर चार्ज) दिया गया है।

इसी तरह ड्रग कंट्रोल अधिकारियों में बबलीन कौर को गुरदासपुर-1, सुखदीप सिंह को तरनतारन (अधिकतर चार्ज अमृतसर 5), रमनीक सिंह को अमृतसर-2 (अधिकतर चार्ज अमृतसर-3), गुरप्रीत सिंह सोढी को एस.ए.एस. नगर-3, नवनीत कौर को लुधियाना-2, जयजैकार सिंह को एस.ए.एस. नगर-1, मनप्रीत कौर को एस.बी.एस. नगर, कृष्ण कुमार मानसा, गुरदीप बांसल को फाजिल्का (अधिकतर चार्ज अबोहर), अकांत प्रिय सिंगला को बरनाला (अधिकतर चार्ज बठिडा-1), हरजिन्द्र सिंह को फिरोजपुर (अधिकतर चार्ज फरीदकोट), परमिन्द्र सिंह को बठिडा-3, बलराम लुथरा को जालंधर - 1, अमित लखनपाल को लुधियाना-1, तेजिन्द्र सिंह को होशियारपुर-1 (अधिकतर चार्ज होशियारपुर-2), कमल कंबोज को रोपड़, नवदीप संधू को अमृतसर-3, सुखवीर चंद को एस.ए.एस. नगर-2, रघुप्रीत को जालंधर-2, अनुपमा कालिया को कपूरथला तैनात किया गया है। 

विभाग ने स्पष्ट किया है कि तबादले होने के उपरांत यदि किसी पद का चार्ज रह गया है तो उसे कमिश्नर फूड तथा ड्रग एडिमिनस्ट्रीसेशन पंजाब अपने स्तर पर किसी भी अधिकारी को सौंप सकते है।

Mohit